डॉ.निर्मल, रामअवतार और सर्वज्ञ को मिलेगा सम्मान

छत्तीसगढ़ शासन ने इस वर्ष राज्योत्सव के मौके पर दिए जाने वाले राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सम्मान और पुरस्कारों के लिए चयनित व्यक्तियों एवं संस्थाओं की घोषणा कर दी है।

इसमें बिलासपुर के तीन लोगों का चयन अलग-अलग क्षेत्रों के अलंकरणों के लिए किया गया है। सामाजिक समरसता के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन सम्मान के लिए शहर के समाजसेवी रामअवतार अग्रवाल को, विधि के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान अधिवक्ता डॉ. निर्मल शुक्ला काे दिया जाएगा।

वहीं तीरंदाजी के क्षेत्र में दिए जाने वाला प्रसिद्ध महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव सम्मान के लिए बिलासपुर के सर्वज्ञ सिंह मरकाम का चयन किया गया है।

रामअवतार अग्रवाल ने अपने पिता स्व.सेठ जगमोहन दास अग्रवाल के नाम पर समिति बनाई है और जिसके द्वारा मुक्तिधाम शव दाह गृह का संचालन किया जाता है।

उन्होंने आजीवन संचालन का जिम्मा लिया है। हाईकोर्ट अधिवक्ता डॉ.निर्मल शुक्ला ने विधि के क्षेत्र में किताबें लिखी है। वहीं तीरंदाजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सर्वज्ञ का चयन किया गया है। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज संस्कृति संचालनालय में राज्य अलंकरणों के लिए चयनित नामों की घोषणा की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/dr-nirmal-ram-avatar-and-omniscience-will-be-honored-127870587.html

Post a Comment

और नया पुराने