पिछले महीने हीरामांदला में हुए अंधे कत्ल की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। बताया जाता है कि जमीन विवाद के चलते दो युवकों ने मिलकर अधेड़ की हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी 30 साल के नीलचंद बघेल और 20 साल के राजेश नाग ने हत्या की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि मेढपाल के रहने वाले लक्ष्मण नाग को जमीन विवाद के चलते उसकी हत्या की साजिश दोनों ने मिलकर रची। इसके बाद वे मृतक लक्ष्मण नाग के खेत में खड़ी उसकी साइकिल की हवा निकाल दी, जिसके बाद उन्होंने हीरामांदला-मेढपाल जाने वाले रास्ते के मोड़ पर लक्ष्मण का इंतजार करने लगे। लक्ष्मण के पहुंचते ही उसे रोककर आरोपियों ने उसकी चाकू से पीठ पर जानलेवा वार कर हत्या कर दी। इसके बाद देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। जब परिजन उसे ढूंढने निकले तो लक्ष्मण के भतीजे ने उसका शव मौके पर देखा। बाद में परिजन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। दोनों आरोपियों को न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पुजारी, उनि अनंत सोनी, नरेंद्र साहू, सउनि लोकेश्वर नाग, दिनेश डहरिया, प्रधान आरक्षक नरेंद्र देहारी अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/kondagaon/news/police-arrested-two-youths-for-killing-a-middle-aged-person-in-a-land-dispute-127940327.html
एक टिप्पणी भेजें