छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक नर तेंदुए की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि आपसी संघर्ष में तेंदुआ मारा गया है। सूचना मिलने पर वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने शव का मुआयना करने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मामला कोठारी वन परिक्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, कोठारी परिक्षेत्र के बार से तुरतुरिया मार्ग किनारे गांव भिंभौरी के पास एक नर तेंदुए का शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। शिकार की आशंका से वन विभाग के अफसर मौके पर पहुंच गए। पशु चिकित्साधिकारी कसडोल लोकेश वर्मा और पशु चिकित्सक अनीश सोनवानी को भी बुलाया गया।
5 से 6 साल के बीच होगी तेंदुए की उम्र
डॉक्टरों की टीम ने शव का मुआयना किया तो उसके ऊपर चोट के निशान मिले। हालांकि चोट के निशान देखकर डॉक्टरों का अंदेशा है कि तेंदुए की मौत आपसी संघर्ष के कारण हुई है। उसकी उम्र करीब 5 से 6 साल के बीच रही होगी। फिलहाल वन विभाग की टीम ने मौके पर ही तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/male-leopard-dies-due-to-mutual-conflict-in-chhattisgarh-balodabazar-dead-body-found-127914593.html
एक टिप्पणी भेजें