छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार शाम शराब ने बवाल करा दिया। नशे की हालत में एक युवक अपने घर के सामने खड़े होकर गाली-गलौच कर रहा था। पड़ोसी को लगा कि उसे गालियां दे रहा है। उसने विरोध किया तो दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चल गए। इस उपद्रव में युवक को चोटें आई हैं। इस मामले में दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम उड़गन निवासी सुनीला यादव पति सरजू यादव घरेलू काम करती है। मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे उसका पति सरजू यादव घर के बाहर शराब के नशे मे बड़बड़ा रहा था। सुनीता उसे घर के अंदर बुला रही थी। आरोप है कि उसी समय पड़ोस में रहने वाला गया यादव आया और सरजू पर गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए उसपर पत्थर से हमला कर दिया।
पड़ोसी के घर जाने पर ऐतराज जताते हुए युवक ने हमला किया
सुनीता ने पुलिस को बताया कि उसने किसी तरह बीच-बचाव किया। फिर डायल 112 से सरजू को बिल्हा अस्पताल लाया गया। उसके सिर और हाथ में चोटें आई हैं। वहीं गया यादव का कहना है कि वह अपने बेटे गोपी को बुलाने गया था। नल के पास सरजू यादव शराब के नशे में मिला। आरोप है कि गंगाराम यादव के यहां जाने पर ऐतराज जताते हुए गालियां देने लगा और पत्थर उठाकर हमला कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/bilaspur-crime-news-chhattisgarh-drucken-youth-beaten-up-by-neighbors-127946984.html
एक टिप्पणी भेजें