बेटे की शादी का न्याैता देने जा रहे पिता का शव ट्रैक पर मिला

बिहार के गया जिला के बेलागंज के पाली गांव के एक व्यक्ति सुनील सिंह (50) की सर कटी लाश रविवार को सरिया के रेलवे फाटक संख्या 20 बी/3 टी से लगभग 200 मीटर दूर पोल संख्या 345/49 व 345/41 के बीच मिला। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने सरिया पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल को दिया। सूचना मिलने के बाद वहां पहुंची सरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।

सरिया थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने बताया कि मामले को लेकर सरिया थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। घटना के बारे में मृतक के परिजन छोटू सिंह ने बताया कि सुनील सिंह शनिवार की शाम 5:45 बजे के करीब गया स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होकर धनबाद के लिए निकले थे। उन्हें अपने बेटे आशुतोष सिंह की शादी का कार्ड धनबाद के एक रिश्तेदार को देना था। रविवार की सुबह 5 बजे के करीब आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने घटना के बारे में दूरभाष से सूचना दी। इसके बाद वे यहां सड़क मार्ग से सरिया थाना पहुंचे। जहां सुनील की पहचान की गयी। बताया कि सुनील का बेटा आशुतोष इलाहाबाद में बतौर स्टेशन मास्टर कार्यरत्त है। इसकी शादी 30 नवंबर को बिहार के गया जिले में होनी है। लेकिन इस घटना के बाद पूरे परिवार में दुख का पहाड़ टूट पडा है। विदित हो कि उक्त व्यक्ति का शव रेल पटरी के एक किनारे मिला, जबकि उसका सिर घटना स्थल से 100 मीटर दूर मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dead body of father going to judge son's marriage found on track


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/sariya/news/dead-body-of-father-going-to-judge-sons-marriage-found-on-track-127917473.html

Post a Comment

और नया पुराने