बाइक सवार युवक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, उछलकर नीचे गिरा तो सिर कुचलता हुआ निकल गया

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार देर शाम ट्रेलर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पीछे से टक्कर लगते ही युवक बाइक से उछलकर नीचे जा गिरा और ट्रेलर उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सरकंडा के बंधवापारा निवासी भूपेंद्र यादव (18) बुधवार शाम करीब 7 बजे बाइक पर मटियारी स्थित अपने मामा के घर जा रहा था। तभी पंधी के पास स्थित विजय राइस मिल के सामने पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही भूपेंद्र बाइक से उछलकर नीचे जा गिरा और ट्रेलर उसके सिर को कुचलता हुआ निकल गया।

युवक के चाचा ने दर्ज कराई हादसे की FIR
हादसे के बाद चालक कुछ दूर तक भागा, फिर अनियंत्रित होकर ट्रेलर सड़क किनारे फंस गया। इसके बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं ट्रेलर जब्त कर लिया। युवक के चाचा भीमबली की शिकायत पर सीपत पुलिस ने FIR दर्ज की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार देर शाम ट्रेलर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पीछे से टक्कर लगते ही युवक बाइक से उछलकर नीचे जा गिरा और ट्रेलर उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। -प्रतीकात्मक फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/truck-collision-killed-bike-rider-in-chhattisgarh-bilaspur-127926283.html

Post a Comment

और नया पुराने