सरकारी और प्राइवेट कालेजों में एमबीबीएस और सभी तरह के चिकित्सा कोर्स में बाहरी राज्यों के छात्रों द्वारा संदेहास्पद मूल निवास प्रमाण पत्र जमा करने को लेकर आईएमए ने सीएम से मुलाकात की। रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मुलाकात की। बघेल ने पालकों द्वारा पेश किए गए कागजातों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। साथ ही आश्वासन भी दिया छत्तीसगढ़ के मूल निवासी छात्रों का हित संरक्षित रखने के लिए सरकार कटिबद्ध है। सीएम ने एसीएस सुब्रत साहू को चयनित छात्रों के मूल दस्तावेज परीक्षण करने एसीएस स्वास्थ्य रेणु पिल्ले, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ आर के सिंह और नीट काउंसलिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ विनीत जैन से एक पारदर्शी शिकायत एवं जांच प्रणाली विकसित करने का आदेश दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव, पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू कृषि मंत्री रविंद्र चौबे सहित सीएम सचिवालय के एसीएस सुब्रत साहू उपस्थित थे।
आज तय होगी गाइडलाइन
सीएम के निर्देश के बाद आज दोपहर 2 बजे संचालक चिकित्सा शिक्षा और नीट कांउसिंलिंग टीम के अध्यक्ष के साथ पालको और आईएमए के पदाधिकारियों की टीम कार्यप्रणाली विकसित करेगी, जिससे वर्तमान गाइडलाइन में कानूनी दायरे में भर्ती किया जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/baghels-complaint-in-medical-admission-from-fake-domicile-said-will-be-investigated-127932661.html
एक टिप्पणी भेजें