रायपुर में सोमवार की सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों के मौत की खबर आई। मामला अभनपुर के केंद्री गांव का है। रायपुर के एसएसपी अजय यादव ले बताया कि यहां रहने वाले कमलेश साहू ने अपनी पत्नी, मां और दो बच्चों की हत्या कर दी। इन्हें मारने के बाद वो खुद फांसी पर झूल गया। सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो ग्रामीणों ने शव को देखा। पुलिस को सूचना मिली। थाना अभनपुर की टीम मौके पर पहुंची तो अंदर के कमरे में मृतक के घर वालों की भी लाशें मिली। फिलहाल लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
गांव वाले बीमारी की बात कह रहे
एएसपी ने बताया कि फिलहाल ग्रामीण यह बता रहे हैं कि परिवार के लोग किसी बीमारी से ग्रसित थे और परेशान थे। इसी वजह से कमलेश ने परेशान होकर सभी की हत्य और खुदकुशी योजना बनाई होगी। फिलहाल हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। जांच जारी है। स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
गृहमंत्री ने दिए निर्देश
इस पूरे मामले में आला अफसरों से जानकारी गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी ली। उन्होंने कहा कि एसएसपी अजय यादव से मैंने बात की है, एक ही परिवार के पांचों लोगों की मौत हो जाना बड़ी बात है, मैंने कहा है कि जल्द से जल्द घटना के कारण साफ हों । एसडीओपी मौके पर पहुंचे हैं। लाशों को लाना, पोस्टमार्टम करवाना वगैरह भी किया जा रहा है। मैंने कहा है कि इंटरनल सोर्स लगाकर जांच करें और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/raipur-family-murder-and-suicide-update-man-kills-his-wife-and-children-127920463.html
एक टिप्पणी भेजें