सत्यम चौक से तारबाहर चौक तक दिव्यांग फ्रेंडली फुटपाथ बनेगा

बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने सत्यम चौक से तारबाहर चौक तक बैरियर फ्री दिव्यांग फ्रेंडली फुटपाथ के निर्माण के लिए 3.97 करोड़ का टेंडर जारी किया है। सड़क के दोनों ओर 1700 मीटर की लंबाई में छह फुट चौड़ा फुटपाथ बनेगा, जिस पर दिव्यांगों को चलने में आसानी हो, इस लिहाज से टेक्टाइल लगाए जाएंगे। इस प्रकार के टाइल्स का उपयोग स्मार्ट रोड मिट्टी तेल गली में किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के प्रबंधक पीके पंचायती ने बताया कि दिव्यांग फ्रेंडली फुटपाथ की योजना के दोहरे लाभ होंगे। फुटपाथ के नीचे बारिश के पानी की निकासी के लिए नाला बनाया जाएगा। टेंडर 25 नवंबर को खुलेगा। नाले के ऊपर स्लैब ढाल कर फुटपाथ बनाया जाएगा। इसमें विशेष प्रकार के टाइल्स लगाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत दिव्यांगों को सहूलियत देने का प्रावधान है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Divyang friendly footpath to be built from Satyam Chowk to Tarabahar Chowk


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/divyang-friendly-footpath-to-be-built-from-satyam-chowk-to-tarabahar-chowk-127881111.html

Post a Comment

और नया पुराने