छत्तीसगढ़ के भिलाई में बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल है। उसे स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने चालक और उसके साथी को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है। हादसा भिलाई-3 क्षेत्र में थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे पर हुआ।
जानकारी के मुताबिक, बजरंगपारा निवासी रंजना (55) अपनी बेटी ममता (35) के साथ बुधवार रात करीब 8.30 बजे दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे पर पैदल ही सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान दुर्ग की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को पीछे से टक्कर मार दी। कार से टक्कर लगते ही दोनों उछलकर सिर के बल गिरे। जिसके चलते मां रंजना की मौके पर ही मौत हो गई।
महिला की बेटी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है
थाने से कुछ दूर हुए हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। मां-बेटी दोनों को लेकर पुलिस स्थानीय प्राइवेट अस्पताल पहुंची, वहां डॉक्टरों ने रजनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी बेटी ममता की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका पैर टूट गया है। साथ ही सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। चालक और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/bhilai-road-accident-speeding-car-hits-mother-daughter-in-chhattisgarh-highway-victims-died-on-spot-127926329.html
एक टिप्पणी भेजें