जिला मुख्यालय से लगभग 7 किमी दूर दंतेवाड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग पर रविवार देर शाम लगभग साढ़े 7 बजे गोलागुड़ा गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में युवक पोड़ियामी दीपक और युवती बारसे देवे की मौके पर ही मौत हो गई। रात लगभग साढ़े 8 बजे दो अन्य युवक पोड़ियामी एर्रा व पोड़ियामी सोमड़ा गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया।
यहां प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रात 9 बजे दोनों को मेकॉज रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा से दंतेवाड़ा जाने वाली मुख्य सड़क पर गोलागुड़ा गांव के पास वाहन में कुछ खराबी आने के कारण हाईवा ट्रक दोपहर से खड़ा था। गादीरास थाना क्षेत्र के कोंडरे से सीडी डिलक्स बाइक पर सवार होकर तीन युवक व एक युवती सुकमा की ओर आ रहे थे। एसआई कृष्णा साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों युवक एक ही परिवार के सदस्य हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/sukma/news/bike-entered-into-a-highway-standing-on-sukma-dantewada-road-two-died-on-the-spot-two-serious-127940329.html
एक टिप्पणी भेजें