त्योहार की खुमारी में जमकर हुई मारपीट, बच्चों के पटाखे फोड़ने, क्रिकेट खेलने जैसी बातों पर भिड़ गए लोगों के गुट

शहर की बस्तियों में त्योहारी खुमारी के बीच लोगों ने जमकर मारपीट की है। शहर के अलग-अलग थानों में करीब 1 दर्जन छोटी मोटी घटनाएं दर्ज हुई हैं। जिनमें लोगों ने एक दूसरे को खूब पीटा। शहर के तीन थाने माना, सरस्वती नगर और गोबरा नवापारा में तो दो गुटों में दर्जनों लोगों ने एक दूसरे को लहूलुहान कर दिया। खास बात ये है कि मामूली बातों में ही हुए विवाद के बाद लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए थे।


केस - 1
माना थाने में बीती रात दो गुटों में जबरदस्त संघर्ष हुआ। किसी की नाक तोड़ दी गई तो किसी का सिर फोड़ दिया गया। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र डहरिया समेत 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला बरौदा गांव का है। इस मामले में शिकायतकर्ता भगवती नारंग ने बताया कि करीब 3-4 महीने पहले मेरे बेटे तुलेश्वर नारंग के साथ क्रिकेट खेलने की बात को लेकर डहरिया परिवार के लोगों का झगडा हुआ था। बीती रात डहरिया परिवार के घर के पास से गुजरते वक्त प्रतीक डहरिया और धर्मेन्द्र डहरिया ने पीटना शुरू कर दिया।

उसे बचाने पहुंचे मेरे रिश्तेदार कबीर नारंग, छोटू नारंग, राजकुमार नारंग, भुनेश्वरी नारंग, अहिल्या बाई पहुंचे तो डहरिया परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। आरोपी नरेन्द्र डहरिया, बदउ डहरिया, सुआ डहरिया, राकेश डहरिया, कोमल डहरिया, खिलावन डहरिया, समीर डहरिया, चरण डहरिया, माधवी डहरिया, रानु डहरिया, श्वेता डहरिया, पुष्पा डहरिया ने मिलकर सभी को पीटा। डंडों से भी वार किया। भगवती के नारंग के सिर पर कबीर नारंग, छोटू नारंग, राजकुमारी नारंग के सिर और हाथ में भुनेश्वरी नारंग के पैर में अहिल्या नारंग के पीठ मे चोटें आयी हैं ।


दूसरे गुट ने भी की शिकायत
डहरिया परिवार ने इस मामले नारंग परिवार के खिलाफ एफआईआर करवाई है। इनकी तरफ से कहा किया कि भखाडु नारंग, कबीर नारंग, शशि नारंग, शंभु नारंग, मनसुख नारंग, भुनेश्वरी नारंग, ढेलु नारंग तथा कृष्णा नारंग हमारे घर के पास आए और गालियां देने लगे। जब इन्हें हमने रोका तो परिवार के राकेश डहरिया, प्रतीक डहरिया, सुआलाल डहरिया, धर्मेन्द्र डहरिया माधवी डहरिया तथा चरणलाल डहरिया को डंडों से पीटा गया। इस मारपीट में राकेश डहरिया के सिर में धर्मेन्द्र के दोनो कंधे मे माधवी की कमर में, चरण लाल के सिर व हाथ पैर में चोटें आयीं हैं । दोनों ही पक्षों के घायलों का फिलहाल स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।


केस - 2 घायल का इलाज कर रहे अस्पताल के कर्मचारियों को पीटा
गोबरा नवापारा के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के वॉर्ड बॉय कुलदीप चंद्राकर एफआईआर दर्ज करवाई है। कुलदीप ने बताया कि हम अपनी ड्यूटी पर थे इतने में 10 लोग डंडे लेकर अस्पताल के कैंपस में घुस गए और तोड़-फोड़ करते हुए हमें पीटने लगे। घटना रविवार की आधी रात करीब 3 बजकर 45 मिनट पर हुई। कुलदीप ने बताया कि मैं और स्टाफ नर्स जशोदा देवागंन रात्रि ड्युटी में उपस्थित थे।


मारपीट में घायल हुए श्याम साहू नाम के एक युवक यहां पहुंचा। हम उसे ट्रीटमेंट दे रहे थे। इतने में करीब 8-10 लोग लाठी डंडा लेकर आ गए। वो लोग श्यामू साहू से मारपीट करने लगे। मैंने उन लोगों को रोका तो बदमाशों ने परिसर में लगे पर्दे की राड को निकालकर, कुर्सी, डस्टबीन में तोडफोड़ करना शुरू कर दिया। मेडिसिन डिपार्टमेंट में भी इन लोगों ने तोड़फोड़ की। करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ। अब इस मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।


केस - 3 बच्चों के पटाखे फोड़ने पर हो गया बलवा
दीपावली के दूसरे दिन रविवार की उत्कल बस्ती में कुछ बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे। पास ही खड़े आरोपी विकास सागर और इसके 4 दोस्त बच्चों को लेकर कुछ कमेंट कर रहे थे। इस घटना को 29 साल की चंपा सेंद्रे ने देख लिया था। अचानक विकास सागर ने बच्चों को गालियां देना शुरू कर दिया। वह पटाखे फोड़ने से मना कर रहा था। चंपा ने विकास का विरोध किया। इतने में वो अपने 4 दोस्तों के साथ चंपा के घर में घुस गया और मारपीट शुरू कर दी। सड़क पर ईंट से भी चंपा पर उसने कई वार किए और जख्मी कर भाग गए। स्थानीय अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस विकास सागर और उसके साथियों की तलाश में है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
माना थाना इलाके के मामले में महिलाएं भी एक दूसरे को पीटने में पीछे नहीं रहीं, घायलों का उपचार जारी है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/balwas-case-filed-in-mana-saraswati-nagar-and-gobra-nawapara-police-station-of-raipur-127917818.html

Post a Comment

और नया पुराने