बिलासपुर में तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान; एक दुकानदार के हाथ-पैर झुलसे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दीपावली की रात दो अलग-अलग क्षेत्रों में तीन दुकानों में आग लग गई। आग से दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। वहीं एक दुकानदार आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है। मामला कोनी और रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

कोनी क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में आवास पारा निवासी विजय पाटनवार की किराने की दुकान है। रात करीब 11 बजे अचानक से दुकान में आग लग गई।

जानकारी के मुताबिक, रतनपुर के बड़ी बाजार में रजहा पारा निवासी दिनेश नामदेव की पवन टेलर के नाम से दुकान है। दीपावली की रात दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में बगल में स्थित मिर्जा नूर बेग की मनिहारी दुकान भी आ गई। दोनों दुकानों में 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

आग से सारा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं विजय भी गंभीर रूप से झुलस गए। आग से करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

किराना दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक
वहीं कोनी क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में आवास पारा निवासी विजय पाटनवार की किराने की दुकान है। रात करीब 11 बजे अचानक से दुकान में आग लग गई। विजय दुकान में ही थे और वह चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। हालांकि तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं विजय भी गंभीर रूप से झुलस गए। आग से करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दीपावली की रात दो अलग-अलग क्षेत्रों में तीन दुकानों में आग लग गई। रतनपुर में टेलर दुकान में लगी आग ने बगल की दुकान को भी चपेट में ले लिया।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/loss-of-lakhs-due-to-fire-in-three-shops-in-chhattisgarh-bilaspur-scorching-a-shopkeeper-127917760.html

Post a Comment

और नया पुराने