अनुपम गार्डन के पास नशीली दवा का रैकेट, तीन गिरफ्तार

अनुपम गार्डन के पास नशीली दवा का रैकेट चलाने वाले तीन तस्करों को बुधवार की रात गिरफ्तारी किया गया। पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सिविल लाइन इलाके में नशे का रैकेट चलने की खबर मिली थी। जांच के बाद घेरेबंदी की गई, लेकिन दो बार तस्कर पुलिस का घेरा तोड़ने में सफल हो गए। वे लगातार अपना अड्‌डा बदल रहे थे। बुधवार को उन्हें घेरकर पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया कि ईरानी डेरा का सोहेल अली (23), मोहसिन अली (18) और संजय चौधरी (20) तीनों अच्छे दोस्त हैं। पूछताछ में पता चला है कि वे पिछले डेढ़ साल से नशीली दवाई का कारोबार कर रहे हैं। आरोपी अनुपम गार्डन के आस-पास ही अपना कारोबार चलाते हैं। बुधवार को आरोपी प्रतिबंधित सिरप और टेबलेट बेच रहे थे। पुलिस ने दवाई खरीदने अपने प्वाइंटर को भेजा। इस बार आरोपी रंगे हाथों पकड़े गए। आरोपी मोपेड सवार होकर चलते थे। इससे उन्हें जगह बदलने में आसानी होती थी। पुलिस ने उनकी मोपेड जब्त कर ली है। मोपेड की तलाशी के दौरान 14 प्रतिबंधित सिरप, 40 नग टेबलेट जब्त किया गया हैं। आरोपी ने एक मेडिकल कारोबारी से दवाई खरीदना कबूल किया है।
पुलिस का दावा है कि आरोपियों को दवाई बेचने वाले मेडिकल कारोबारी को भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले पंडरी और राजातालाब इलाके में दवाई बेचते थे। पुलिस ने कई बार उनके इलाके में छापा मारा तो यूनिवर्सिटी इलाके में आकर दवाई बेचने लगे। हर रोज वे अपना ठिकाना बदल देते हैं। दवाई का नशा करने वाले उनसे फोन पर संपर्क करते हैं। आरोपी उन्हें नशे के लिए दवाइयाँ पहुंचाकर देते हैं।
नशीली दवाई के कारोबारी जेल में
पुलिस कुछ अर्सा पहले नशीली दवाई का कारोबार करने वाले कई तस्करों व मेडिकल कारोबारियों पर कार्रवाई कर चुकी है। टाटीबंध के एक फार्मा कंपनी के मालिक के गोदाम से प्रतिबंधित दवाई की बड़ी खेप जब्त की गई थी। कारोबारी अभी भी जेल में बंद है। उसके साथी दिल्ली फरार हो गए। कार्रवाई धीमी पड़ने के बाद शहर में अब फिर नशीली दवाइयां आसानी से मिल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/drug-racket-near-anupam-garden-three-arrested-127925986.html

Post a Comment

और नया पुराने