युवक की पिटाई कर रहे थे पड़ोसी, बहन बचाने आई तो ईंट मारकर सिर फोड़ा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पड़ोसियों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मेढ़ में लगा खूंटा निकालने के बारे में युवक ने पूछा, तो पड़ोसी ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान बीचबचाव करने आई युवक की बहन का भी सिर ईंट मारकर फोड़ दिया। कोनी थाना पुलिस ने बलवा की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

घुटकू निवासी अभय लोनिया (21) खेती किसानी करता है। मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे अपने घर के पास लगे खेत को देखने गया था। खेत में लगे लकड़ी के खूंटे को किसी ने उखाड़ दिया। वह आसपास के लोगों को इसके बारे में पूछने लगा। आरोप है कि तभी पड़ोसी खेत वाले राजेंद्र लोनिया ने उससे गाली-गलौच शुरू कर दी।

बहन अपनी चाची के घर की ओर भागी तो ईंट फेंक कर मारी
इतनी देर में राजेंद्र लोनिया के परिवार के गुड्डू, नीरज, जानू, राजेंद्र और पेटू लोनिया भी पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर अभय की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उसकी बहन अलका बीच-बचाव करने आइ तो उसे भी गाली देते हुए मारपीट करने लगे। वह अपनी चाची के घर की ओर भागी तो आरोपियों ने उसे ईंट उठाकर मार दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पड़ोसी के मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बलवा की धाराओं में केस दर्ज किया है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/chhattisgarh-bilaspur-police-took-strict-action-in-case-of-assaulting-neighbors-127881599.html

Post a Comment

और नया पुराने