टीवी न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को दो साल पुराने मामले में मुंबई में गिरफ्तारी पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अर्णब गोस्वामी को वो पत्रकार नहीं मानते। क्याेंकि वो जिस तरह की भाषा शैली का उपयोग करते हैं और जिस एजेंडे पर वो चल रहे हैं वह पत्रकारिता नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि सीएम भूपेश तीन दिन के बिहार प्रवास पर हैं।
प्रदेश प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी पर बयान देने से पहले पूरे मामले की जानकारी ले लेनी चाहिए। हड़बड़ी में बयान देकर साय ने एक बार और भाजपा के अपराधियों के पक्ष में खड़े होने के चरित्र काे प्रदर्शित किया है। साय बताएं कि आखिर क्यों भाजपा की सरकार और भाजपा के नेता अर्णव गोस्वामी को बचाना चाहते हैं?
इधर छत्तीसगढ़ भाजपा गोस्वामी के समर्थन में सामने आई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांकेर कवर्धा की घटना हो या लगातार मीडिया पर प्रेस पर दबाव की बात या फिर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वाले पत्रकार के तबादले की बात हो। साय ने कहा कि पूरा देश देख रहा है महाराष्ट्र में कांग्रेस की गठबंधन सरकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का गला घोंट रही हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह और राज सभा सांसद सरोज पांडेय ने अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने कहा कि अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी और परिवार के साथ बदसलूकी को बताया लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश है। ऐसा लग रहा है जैसे महाराष्ट्र में आपातकाल लग गया है,आपातकाल के दिन याद आ रहे हैं। अर्णव के बच्चों पत्नी और बुजुर्ग माता-पिता के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया यह कांग्रेस का असली चेहरा है।आवाज को दबाने की षडयंत्र और साजिश अर्णव के साथ हुई है कल किसी के साथ भी हो सकते है।
वही हाल छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के साथ है ।एक पत्रकार को परिवार के साथ प्रताड़ित किया गया और महाराष्ट्र सरकार ऐसे बता रही है जैसे आपातकाल आ गया। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस जहां भी सत्ता में होती हैं या सत्ता में भागीदार होती हैं सबसे पहले पत्रकार और पत्रकारिता पर हमला करवाती हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/cm-said-i-do-not-consider-arnab-as-a-journalist-sais-response-emergency-like-situation-in-maharashtra-127884586.html
एक टिप्पणी भेजें