बिहार में तीन दिन चुनाव प्रचार करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अगले तीन दिन बिहार प्रवास पर रहेंगे। कांग्रेस ने उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। पिछले सप्ताह ही उन्होंने वहां कई जनसभाओं को संबोधित किया था।

प्रदेश कांग्रेस के सचिव विकास तिवारी ने बताया, मुख्यमंत्री मंगलवार की दोपहर विशेष विमान से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। बागडोगरा से मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से कटिहार जिले के कड़वा पहुंचेंगे। वहां उन्हें एक जनसभा को संबोधित करना है।

वहां से पटना लौटकर मुख्यमंत्री वहीं रात को रुकेंगे। पार्टी नेताओं से चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। अगले दो दिनों का कार्यक्रम बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी तय करेगी। उसी के हिसाब से मुख्यमंत्री चुनाव अभियान का हिस्सा होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव की घोषणा से पहले ही बिहार में सक्रिय हैं। कई जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chief-minister-of-chhattisgarh-will-campaign-for-three-days-in-bihar-127874860.html

Post a Comment

और नया पुराने