घरघोड़ा में हुई चाकूबाजी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

घरघोड़ा न्यायालय के बाहर युवक पर हुए चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने फरार तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बचे दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बुधवार को घरघोड़ा न्यायालय के सामने घरघोड़ा के अंकित पांडेय पर 5 युवकों ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था। हमले के बाद आरोपियों ने बोलेरो में युवक को बैठा कर उसके साथ लूटपाट की थी। मामले में घरघोड़ा पुलिस ने अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य आरोपी दीपक पटेल और ज्वाला सिंह की गिरफ्तारी गुरुवार को की गई। बचे 3 आरोपियों में से एक अन्य आरोपी मोहन सोनवानी को शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/third-accused-of-stabbing-in-gharghoda-arrested-127894834.html

Post a Comment

और नया पुराने