नक्सल प्रभावित गरियाबंद में BSF के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, CRPF जवानों ने बढ़ाई सुरक्षा

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में गुरुवार दोपहर BSF हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग होने से हड़कंप मच गया। जहां हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई है, वह इलाका नक्सल प्रभावित है। जानकारी मिलते ही CRPF जवानों ने हेलीकॉप्टर की घेराबंदी कर दी। वहीं प्रशासन की टीम सुरक्षा व्यवस्था में लगी है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते लैंडिंग कराई गई है।

जानकारी के मुताबिक, BSF का हेलीकॉप्टर ओडिशा से रायपुर जा रहा था। इसी बीच CRPF के दर्री पारा कैंप के पास उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई। पायलट का कहना है कि तकनीकी खराबी के चलते हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की गई है। फिलहाल जवानों ने हेलीकॉप्टर को घेर लिया है। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि हेलीकॉप्टर में कौन-कौन सवार था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में गुरुवार दोपहर BSF हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग होने से हड़कंप मच गया। जहां हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई है, वह इलाका नक्सल प्रभावित है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/bsf-helicopter-makes-emergency-landing-chhattisgarh-gariaband-127926514.html

Post a Comment

और नया पुराने