GPM में ससुर ने महिला की डंडे से मारकर हत्या कर दी; दोनों के बीच कपड़े पहनने को लेकर हुआ था विवाद

छत्तीसगढ़ के नवनिर्मित जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) में गुरुवार शाम एक अधेड़ ने डंडे से वार कर अपनी बहू की हत्या कर दी। इसके बाद घटना को छिपाने के लिए शव को उठाकर उसी के कमरे में जमीन पर रख आया। दोनों के बीच कपड़े पहनने को लेकर विवाद हुआ था। गौरेला थाना पुलिस को घटना का पता शुक्रवार सुबह चला। इसके बाद आरोपी ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

बहू को पेटीकोट व ब्लाउज में देखकर ससुर मुनीम ने टोका और कहा कि ढंग के कपड़े पहना करो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा।

जानकारी के मुताबिक, कोरजा बालधार गांव निवासी मुनीम चौधरी और उसकी बहू कौशल्या के बीच विवाद हुआ था। मुनीम के छोटे भाई पवन चौधरी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब 6 बजे बहू कौशल्या नहाकर बाहर निकली। बहू को पेटीकोट व ब्लाउज में देखकर ससुर मुनीम ने टोका और कहा कि ढंग के कपड़े पहना करो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा।

बाड़ी में दौड़ाकर डंडे से किया वार
बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि ससुर मुनीम चौधरी ने डंडा लेकर बाड़ी में दौड़ा लिया और बहू के सिर पर उससे वार किया। सिर पर चोट लगने से कौशल्या मुंह के बल नीचे गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बहू को मरा हुआ देखकर मुनीम ने अंधेरा का फायदा उठाते हुए कौशल्या का शव उठाकर उसके कमरे में रख दिया। इसके बाद घर से बाहर गांव में निकल गया।

छोटे भाई से कहा- करंट लगने से बहू की मौत हो गई है
आरोपी ससुर मुनीम पास में ही रहने वाले अपने छोटे भाई पवन चौधरी के घर पहुंचा। वहां बताया कि कौशल्या को करंट लग गया है और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी है। इस पर पवन मौके पर पहुंचा और भतीजे रानू से उसका शव पलटा कर देखा तो सिर से खून बह रहा था। दो जगहों पर चोटें लगी थीं। पास में कोई बिजली का तार भी नहीं पड़ा था। इसके बाद सुबह पवन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के नवनिर्मित जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) में गुरुवार शाम एक अधेड़ ने डंडे से वार कर अपनी बहू की हत्या कर दी। आरोपी ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/chhattisgarh-woman-killed-by-father-in-law-in-district-gaurela-pendra-marwahi-127911783.html

Post a Comment

और नया पुराने