कोरोना काल में 100 से ज्यादा महिलाओं को सिलाई की ट्रेनिंग देकर बनाया आत्मनिर्भर

मुस्कान ग्रुप ने देवेंद्र नगर में गेट टू गेदर और सम्मान समारोह रखा। ग्रुप की महिलाओं ने सिलाई सिखाने वाली ट्रेनर मुस्कान गनवानी का सम्मान किया। जरूरतमंद महिलाओं को संस्था की ओर से निशुल्क सिलाई सिखाई जाती है। पिछले कई सालों से जरूरतमंद युवतियों और महिलाओं को सिलाई की ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है। 3 महीने की ट्रेनिंग के बाद महिलाओं को रोजगार हासिल करने या खुद का काम शुरू करने में भी संस्था मदद करती है।
कोरोना संक्रमण के दौरान जॉब छूटा तो घरों में काम करने वाली महिलाएं भी सिलाई सीखने लगींं। अब यह महिलाएं अपने घर पर ही सिलाई मशीन रखकर टेलरिंग का काम कर रही हैं। गेट टू गेदर में महिलाओं ने 1 मिनट गेम्स भी खेले।

अब तक 3500 से ज्यादा महिलाओं को दे चुकी हैं ट्रेनिंग
संस्था की पायल नागरानी ने दावा किया कि अब तक 3500 महिलाएं संस्था से सिलाई सीख चुकी हैं। आमतौर पर एक बैच में 10 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है लेकिन कोरोनाकाल में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए एक बैच में 5 महिलाओं को ही सिलाई की ट्रेनिंग दी जा रही है। कोई भी महिला संस्था से 9993351588 पर संपर्क कर सिलाई सीख सकती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
देवेंद्र नगर में रखे गए गेट टू गेदर में ट्रेनर का किया सम्मान।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/in-the-corona-era-more-than-100-women-were-made-self-sufficient-by-providing-tailoring-training-127991411.html

Post a Comment

और नया पुराने