छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 10 रुपए के नोट की चक्कर में बिजली विभाग के एक कर्मचारी की पिटाई हो गई। सारा विवाद तेरे-मेरे रुपए को लेकर हुआ। दुकान पर सामान लेने के दौरान कर्मचारी 10 रुपए के नोट को अपना बता रहा था और युवक अपना। इसको लेकर बात इतनी बढ़ी की मारपीट में बदल गई। फिलहाल बिजली कर्मचारी की ओर से बेलगहना चौकी में मामला दर्ज कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बेलगहना निवासी मनोज कुमार राजपूत बिजली कंपनी में परिचालक श्रेणी-3 है। बुधवार को फॉल्ट की शिकायत मिलने पर आमागोहन में गए थे। वहां पर गड़बड़ी सुधारने के बाद लौटने लगे तो इस दौरान रास्ते में ललित किराना दुकान में सामान लेने के लिए रुक गए। मनोज ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 10 रुपए का सामान खरीदा और नोट काउंटर पर रख दिया।
आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर शांत कराया
आरोप है कि इसी दौरान गांव में ही रहने वाला विमल तिवारी दुकान में आया और 10 रुपए के नोट को अपना बताने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बात इतनी ज्यादा बढ़ी कि विमल ने जान से मारने की धमकी देते हुए मनोज की पिटाई कर दी। इस पर आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। फिलहाल मनोज की ओर से मामला दर्ज कराया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/electricity-department-employee-beaten-up-in-a-dispute-over-rs-10-in-chhattisgarh-bilaspur-127998393.html
एक टिप्पणी भेजें