कोरोना के प्रदेश में 1491 व रायपुर में 206 केस, 14 मौतें, जल्द ही ढाई लाख मरीज हो जाएंगे स्वस्थ

प्रदेश में शुक्रवार देर शाम तक कोरोना के 1491 नए संक्रमित और बढ़ गए हैं। इसमें रायपुर जिले के 206 नए कोरोना पॉजिटिव भी शामिल हैं। पिछले चौबीस घंटे में कोरोना से 14 लोगों की जान गई है। इनमें से राजधानी में 2 की मृत्यु हुई। प्रदेश में एक बार फिर रोजाना औसतन 32 हजार टेस्ट हो रहे हैं। अच्छी बात यह है कि टेस्ट करवाने वाले सौ लोगों में से 3 से 4 लोगों में ही कोरोना निकल रहा है। हफ्तेभर पहले तक यह अनुपात 5 के आसपास था। छत्तीसगढ़ में एक्टिव केस की दर अब 7.71 प्रतिशत पर आ गई है। यानी अब सौ संक्रमितों से केवल आठ ही इलाज करवा रहे हैं। एक्टिव दर का कम होना प्रदेश में कोरोना की स्थिति में लगातार हो रहे सुधार का संकेत भी है। अस्पताल ही नहीं अब घर में भी मरीजों की तादाद घट रही है। कोरोना जांच में तेजी के परिप्रेक्ष्य में मरीजों की संख्या कम निकल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1491 in Corona state and 206 cases in Raipur, 14 deaths, soon 2.5 lakh patients will be healthy


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/1491-in-corona-state-and-206-cases-in-raipur-14-deaths-soon-25-lakh-patients-will-be-healthy-128003473.html

Post a Comment

और नया पुराने