दिसंबर के अंतिम सप्ताह में रात का पारा सामान्य से 5 डिग्री नीचे बना हुआ है। शनिवार को न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इन पांच दिनों के दौरान रात का पारा 10.6 डिग्री से 7.4 डिग्री तक रहा है। इसका प्रमुख कारण हिमालय की तराई से आ रही सर्द उत्तरी हवाएं हैं। इस दौरान हवा की औसत गति 4 किलोमीटर प्रतिघंटे रही है। इसी वजह से दोपहर में भले ही अधिक ठंड का अहसास न हुआ हो, लेकिन सुबह और शाम को अधिक ठंड लगी है। कुछ दिनों से लोग अलाव भी तापने लगे हैं।
विभाग का अनुमान है कि आने वाले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। आने वाले दिनों में दिन का 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच और रात का तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम शुष्क होने के कारण ही हर दिन सुबह नमी की मात्रा 83 से 78 फीसदी तक और शाम को 33 से 43 फीसदी के बीच रह रही है। 48 घंटों में ठंड और बढ़ेगी।
पांच दिनों से तापमान सामान्य से नीचे रहा
तारीख तापमान सामान्य से कम
22 दिसं. 7.4 -6
23 दिसं. 7.6 -6
24 दिसं. 10.9 -3
25 दिसं. 8.6 -5
26 दिसं. 8.4 -5
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/news/cold-northerly-winds-coming-from-the-foothills-of-the-himalayas-nightly-temperatures-down-to-5-degrees-from-22-128057067.html
एक टिप्पणी भेजें