30 दिन पहले प्रेमी के साथ भाग कर शादी की थी, अब बंद घर में फंदे से लटका मिला शव; प्रेमी की तलाश जारी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती की प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। युवती ने 30 दिन पहले घर से भागकर प्रेमी से शादी की थी। शुक्रवार की रात बंद कमरे में युवती का फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। उधर, घटना के बाद से युवती का प्रेमी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात मृतका के परिजन सीपत थाना क्षेत्र में रह रही युवती के घर पहुंचे। यहां आने पर उन्होंने मकान के बाहर ताला लटका देखा। इसके बाद उन्होंने अंदर झांककर देखा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को उन्होंने सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक, तिफरा निवासी रेशमा वर्मा (18) करीब एक माह पहले अपने प्रेमी रोहित पटेल (22) के साथ भाग गई थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और ग्राम मोहरा में मटियारी के पास स्थित मकान में रहने लगे। यह मकान भी रोहित पटेल का है। देर रात करीब 1 बजे रेशमा को तलाश करते हुए उसके परिजन मकान के बाहर पहुंचे। वहां दरवाजे पर ताला लगा हुआ था।

चेहरे पर खरोंच और मारपीट के निशान मिले
इस पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर रेशमा का शव फंदे के सहारे लटका हुआ था। चेहरे पर खरोंच के भी निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि युवती की हत्या करने के बाद उसके शव को लटकाया गया होगा। इस दौरान उसके साथ काफी मारपीट भी की गई। फिलहाल पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है युवक
जांच के दौरान पता चला है कि शुक्रवार देर शाम तक रेशमा का पति रोहित घर में ही था। उसके साथ उसके 4-5 दोस्त भी मौजूद थे। रोहित पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। पत्नी से उसका अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसके चलते वह रोहित को छोड़कर चली गई है। करीब दो माह से बच्चों को अपने साथ लेकर मायके में रह रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती का शव मकान में फंदे से लटका हुआ मिला है। मकान में बाहर से ताला लगा हुआ था। ऐसे में आशंका है कि हत्या करने के बाद उसके शव को लटकाया गया है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/love-absconding-and-woman-murder-in-chhattisgarh-bilaspur-128028761.html

Post a Comment

और नया पुराने