खाली सीटों के लिए इंस्टीट्यूट लेवल पर 31 तक मिलेगा एडमिशन, आज शाम तक कराएं रजिस्ट्रेशन

प्रदेश में इंजीनियरिंग की खाली सीटोें पर प्रवेश का एक और मौका स्टूडेंट्स को मिलेगा। इंस्टीट्यूट लेवल पर प्रवेश की प्रकिया के लिए डीटीई ने तीसरे चरण की काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी किया है। प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों को दो दिनों का समय रजिस्ट्रेशन और और विकल्प फॉर्म भरने कि लिए दिया गया है। जिसमें पंजीयन की तारीख आज अंतिम है। प्रवेश के लिए सबसे पहले https://ift.tt/3jTtVav में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

29 को डीटीई कॉलेजों को सौंपेगा मेरिट लिस्ट
रजिस्ट्रेशन और विकल्प फॉर्म भरने के बाद डीटीई संस्थावार मेरिट सूची संबंधित कॉलेजों को भेजेगा। डीटीई 29 दिसंबर को शाम 4 बजे यह मेरिट सूची कॉलेजों को जारी करेगा। इसके बाद 30 दिसंबर को सुबह 11 बजे मेरिट सूची के अनुसार संस्था स्तर पर आबंटन के लिए छात्रों को अपने-अपने चयनित किए गए कॉलेजों में उपस्थिति होना पड़ेगा।

प्रवेश लेने के लिए दो दिनों का समय मिलेगा
छात्रों को उनके आबंटित सीटों पर प्रवेश लेने के लिए कॉलेजों में दो दिनों का समय मिलेगा। आबंटित सीटों पर स्टूडेंट्स 30 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से लेकर 31 दिसंबर को शाम 5 बजे तक एडमिशन ले सकेंगे। इस तारीख के बाद भी जो छात्र प्रवेश नहीं ले पाएंगे उन्हें दोबारा कोई भी मौका नहीं मिलेगा। प्रवेश लेने के लिए अब यही आखिरी शेड्यूल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/news/for-vacant-seats-admission-will-be-given-up-to-31-at-the-institute-level-register-by-today-evening-128057065.html

Post a Comment

और नया पुराने