बढ़ी अंडे की मांग, पूर्ति नहीं होने से महंगे हुए दाम, 460 रुपए सैकड़ा था, अब 540 में मिल रहा

कोराेना संक्रमण में लोग इम्युनिटी बढ़ाने अंड़े ज्यादा खा कर रहे हैं। वहीं क्रिसमस और नए साल में केक बनाने के कारण बेकरी संचालकों की मांग बढ़ गई है। इसके कारण अंडे की पूर्ति नहीं हो पा रही है। मांग ज्यादा होने और अंडे की पूर्ति नहीं होने के कारण कीमत बढ़ रही है। एक सप्ताह के अंदर 80 रुपए सैकड़े के हिसाब से कीमत बढ़ गई है। व्यापार विहार स्थित सूर्य एग्स सेंटर के थोक विक्रेता ने बताया कि कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद से लगातार अंड़े का दाम बढ़ रहा है।

एक सप्ताह पहले 460 रुपए सैकड़ा अंडे का दाम था। गुरुवार से इसका दाम 540 रुपए सैकड़ा हो गया है। सैकड़े के पीछे 80 रुपए दाम बढ़ गया है। वहीं संतोष एग्स सेंटर के संचालक विक्की क्षत्री ने बताया कि 162 रुपए कैरेट अंडा अभी बिक रहा है। रायपुर फार्म से 535 रुपए सैकड़ा थोक व्यापारियों काे अंडा मिल रहा है। दर्जन के हिसाब से 75 रुपए और एक अंडे का दाम 6 रुपए 50 पैसे मिल रहा है।

जबकि बिलासपुर आते-आते इसका दाम 15 रुपए बढ़ जा रहा है। वहीं चिल्हर में एक अंडे का दाम 7 रुपए है। सांई किराना स्टोर के संचालक मनीष सक्सेना ने बताया कि चिल्हर में 7 रुपए अंडा बेच रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान अंडा 10 रुपए प्रति नग बिका था। बिलासपुर में प्रतिदिन दो से ढ़ाई लाख अंडे की खपत है।

देशी अंडे की कीमत 6 रुपए, बाजार में 10 रुपए में बिक रहा
शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र के प्रबंधक डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि देशी अंडे का दाम 6 रुपए है। मार्केट में 10 रुपए तक बिक रहा है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में ढाई लाख चूजे का उत्पादन किया गया है। जिन अंडे से चूजे का उत्पादन नहीं हो सकता, उसे मार्केट में दिया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Increased egg demand, price not up to supply, price was 460 rupees, now getting 540


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/increased-egg-demand-price-not-up-to-supply-price-was-460-rupees-now-getting-540-128056915.html

Post a Comment

और नया पुराने