रायपुर की मेकअप आर्टिस्ट के गूगल-पे से 75 हजार पार, ठग ने खुद को आर्मी का अफसर बताकर लिया झांसे में

रायपुर की एक मेकअप आर्टिस्ट के साथ डिजिटल ठगी हो गई। इनको ठग ने फोन पर इस कदर झांसे में लिया कि इन्हें 75 हजार रुपए का चूना लग गया। अब मामले की शिकायत खम्हारडीह थाने में की गई है। पुलिस की टीम ठग का पता लगाने के लिए सायबर सेल के साथ मिलकर इस केस की छानबीन कर रही है।

ऐसे हुई ठगी
शहर वृंदावन कॉलोनी में रहने वाली सबा ने बताया कि वो पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं। हाल ही में उन्हें एक फोन आया। कॉलर ने अपना नाम मनजीत सिंह बताया। उसने कहा कि उसकी बहन की शादी है। आरोपी ने 4 और 5 जनवरी के मेकअप के लिए बुकिंग करवाई। सब कुछ सामान्य ही चल रहा था। ठग ने एडवांस पेमेंट करने की बात कही। सबा ने भी हामी भर दी।

इस बीच डिजिटल पेमेंट करने की बात तय हुई। महिला को आरोपी पर शक ना हो इसलिए उसने खुद को आर्मी अफसर बताया। एक फर्जी आर्मी आईडी कार्ड भेजकर महिला को अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद ठग ने गूगल पे पर एक रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर पेमेंट के लिए प्रोसीड करने को कहा। महिला ने युवक की बातों आकर वही किया। इसके बाद महिला के खाते से चार किश्तों में 75 हजार रुपए कट गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रायुपर के लोगों को आए दिन इस तरह की ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। सिंबॉलिक फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/incident-in-khamhardi-police-station-area-of-raipur-75-thousand-rupees-deducted-from-makeup-artists-account-digital-fraud-128043349.html

Post a Comment

और नया पुराने