रायपुर में सौतेले पिता ने किया 8 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म, मां को मार डालने की धमकी देकर डराया करता था बच्ची को

रायपुर शहर के खमतराई पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो अपनी 8 साल की बेटी को ही हवस का शिकार बना रहा था। बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम देने वाले इस पिता को शिकायत मिलते ही पुलिस ने ढूंढ निकाला और मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।


डराकर करता रहा बच्ची के साथ दुष्कर्म
खमतराई थाने से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम शंभू बीर है। वह रावांभाटा इलाके की एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। बच्ची की मां से कुछ साल पहले उसकी मुलाकात हुई। वह अकेली रहती थी। ऐसे में आरोपी ने बच्ची को सहारा देने के नाम पर महिला से शादी कर ली। नशे की लत की वजह से आए दिन आरोपी और महिला के बीच विवाद होता था। यह देख 8 साल की बच्ची डर जाती थी, क्योंकि आरोपी उसे और उसकी मां को मारता-पीटता था। बच्ची के इसी डर का आरोपी ने फायदा उठाया
8 साल की मासूम को आरोपी ने डराया कि अगर उसने किसी से कुछ कहा तो वो उसकी मां की हत्या कर देगा।

बच्ची इस वजह से डर गई और किसी से कुछ नहीं कहा। पूर्व में भी दो तीन बार आरोपी बच्ची का शारीरिक शोषण कर चुका था। कभी पिटाई धमकी तो कभी 5 रुपए देकर वो बच्ची को मुंह बंद रखने कह देता था। बीते रविवार की रात भी आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था, तभी उसकी मां ने यह सब देख लिया। आरोपी इसके बाद घर से भाग गया। महिला से बच्ची से पूछताछ की तो आरोपी की करतूतों का खुलासा हुआ। महिला ने पुलिस को सारी बात बताई और अब आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची की सेहत के लिए उसे चिकित्सा सुविधा दी जा जरी है। वो इस घटना से उबर सके इसके लिए काउंसलर की सुविधा भी दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर आरोपी पिता की है। पुलिस ने क्षेत्र में इसे काफी ढूंढा, मगर यह ज्यादा देर तक छुप ना सका और गिरफ्तार कर लिया गया।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/girl-raped-by-stepfather-in-chhattisgarh-raipur-128015046.html

Post a Comment

और नया पुराने