शापिंग साइट से ऑनलाइन चाकू मंगाया, दाे युवक हुए गिरफ्तार

शॉपिग साइट से ऑनलाइन चाकू मंगाने वाले दो युवकों को मंगलवार की शाम पुलिस ने संजय नगर में छापा मारकर गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों ने अलग-अलग साइट में जाकर बटन चाकू का ऑनलाइन ऑर्डर दिया था। दो दिन पहले युवकों के पास पार्सल भी पहुंच गया। पुलिस को मुखबिर से इसकी सूचना मिली। उसके बाद पुलिस ने दोनों का एड्रेस निकालकर छापा मारा। उनके घरों की तलाशी के दौरान चाकू जब्त किया गया। इससे पहले पुलिस ने एक युवक से 4 चाकू और गुप्ती जब्त कर चुकी है। पुलिस ने ऑनलाइन चाकू की डिलवरी करने वाली कंपनी और एजेंसी काे इसकी सप्लाई बंद करने के लिए चिट्ठी लिखी है। धारदार हथियार की डिलवरी तुरंत रोकने का आदेश दिया है। कंपनी को कहा गया है कि ऐसे लोगों की जानकारी पुलिस से शेयर करें, जो चाकू या इसी तरह के धारदार हथियार मंगवा रहे हैं।
टीआई रमाकांत साहू ने बताया कि चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं के बाद साइबर सेल की टीम इस तरह के हथियार बेचने वाली कंपनी की निगरानी कर रही हैं। मंगलवार को जांच के दौरान संजय नगर के अयूब खान और मनीष कुर्रे के बारे जानकारी मिली। उसके बाद उनके मकान में छापे मारे गए।
उनसे चाकू बरामद कर लिया गया है। थानेदार भी अपने-अपने इलाके में पुराने चाकूबाजों की तलाश कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/a-knife-was-bought-online-from-shopping-site-a-youth-arrested-127994581.html

Post a Comment

और नया पुराने