बिलासपुर जिले के कलेक्टर ने बिल्हा के कानूनगो को सस्पेंड कर दिया है। आदेश जारी कर कहा गया है कि कानूनगो बीएल परिहार ने शासकीय कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता की है। दरअसल बिल्हा के तहसील दफ्तर में कानूनगो और एसडीएम के बीच का विवाद थाने पहुंचने के बाद यह कार्रवाई की गई। इसकी एक रिपोर्ट दैनिक भास्कर ने प्रकाशित की थी।
कुछ दिन पहले कानूनगो शाखा की जांच हुई थी। जिसमें कुछ दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली। इसके बाद कानूनगो का प्रभार बदल दिया गया। यहीं से विवाद शुरू हुआ। बिलासपुर में रहने वाले कानूनगो बीएल परिहार ने एसडीएम अखिलेश साहू की शिकायत अजाक थाने में कर दी । उनके ऊपर जातिगत गालियां और मारपीट करने के आरोप लगा दिए। कानूनगो बीएल परिहार का कहना है कि तहसील में एसडीएम उन्हें अपने लोगों के पक्ष में काम करने और दूसरे तरह के गलत काम में शामिल होने की बात कह रहे थे। जिसका ही विरोध करना उन्हें भारी पड़ गया है।
कार्रवाई के डर से आरोप लगा रहे कानूनगो
इस पूरे मामले में एसडीएम अखिलेश साहू ने कहा कि हमें कानूनगो शाखा की जांच में सर्विस बुक और कुछ अहम दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली है। कुछ रिकॉर्ड गायब भी हैं जिसके बारे में संबंधित कर्मचारी जवाब देने को तैयार नहीं है। इस मामले की पूरी रिपोर्ट कलेक्टर को बनाकर भेज दी गई है। इन्हीं कारणों से कानूनगो मुझ पर ऊपर व्यक्तिगत मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगा रहे जो कि सरासर गलत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/bilaspur-collector-suspends-bilha-tehsil-employee-128015382.html
एक टिप्पणी भेजें