स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को मिला गोल्डन पीकॉक अवार्ड

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा गोल्डन पीकॉक एनवायरनमेंट मैनेजमेंट 2020 सम्मान से सम्मानित किया गया। सेल को यह प्रतिष्ठित सम्मान इस्पात वर्ग की श्रृंखला में प्राप्त हुआ है।

सेल अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने सेल समूह के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि “सेल ने लगातार दो बार ये पुरस्कार जीता है और यह कंपनी द्वारा किये जा रहे सतत् और पर्यावरणीय दृष्टि से जिम्मेदार इस्पात बनाने के प्रयासों की पुष्टि करती है।

यह पुरस्कार इस श्रेणी में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। सेल के स्वच्छ वातावरण में सुधार, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करना, कंपनी के संचालन को पर्यावरणीय रूप से बेहतर करने आदि को सराहा गया है।

15 दिसबंर को आयोजित समारोह मिला पुरस्कार

ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के लिए विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को ध्यान में रखते हुए यह पुरस्कार कंपनियों को उनके एनवायर्नमेंटल परफॉरमेंस को बेहतर करने और अपने क्षेत्र की बाकि कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा की कसौटी में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है।

सेल को यह पुरस्कार 15 दिसम्बर को आयोजित वर्चुअल समारोह में प्रदान किया गया। सेल लगातार अपने कॉर्पोरेट रिस्पांसिबिलिटी फॉर एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन के तमाम उपायों को लागू करती रही है।

प्रदूषण नियंत्रण, प्लांट के आसपास बढ़ाई हरियाली

उनमें से कुछ मुख्य जैसे स्वच्छ प्रौद्योगिकी की स्थापना, प्रदूषण नियंत्रण सुविधाओं का उन्नयन, अलग-अलग इकाइयों और ऑउटफॉल से अपशिष्ट जल का उपचार और पुनर्रचना, प्लांट व यूनिटों और उनके आसपास हरियाली बढ़ाना, विभिन्न ठोस अपशिष्टों जैसे- अलग-अलग प्रक्रियाओं के अपशिष्ट, खतरनाक अपशिष्ट, कैंटीन तथा टाउनशिप के अपशिष्ट की बेहतर हैंडलिंग, वनीकरण द्वारा कार्बन सीक्वेस्ट्रेश खनन किये गए जगह का ईको-रेस्टोरेशन आदि हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वर्चुअल समारोह में मिला अवॉर्ड।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/news/steel-authority-of-india-limited-sail-receives-golden-peacock-award-128028148.html

Post a Comment

और नया पुराने