दुर्ग से रायपुर आ रही एक कार में टाटीबंध चौक के पास सोमवार रात अचानक आग लग गई। कार के पिछले हिस्से में लगी आग सामने की ओर आई और कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। गाड़ी मालिक ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। आग भड़कने के बाद दरवाजे भी लॉक हो गए थे। पुलिस के अनुसार आग जब पिछले हिस्से में लगी गाड़ी चला रहे विनोद कुमार को पता नहीं चला। वे अपनी धुन में चले रहे थे। उनके पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर उन्हें गाड़ी रोकने को कहा। विनोद कुमार ने शीशा नीचे कर उससे कारण पूछा। बाइक सवार ने पीछे की ओर इशारा किया। उस समय तक आग की लपटें काफी फैल चुकी थी।
विनोद कुमार घबरा गए। उन्होंने तुरंत गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन दरवाजे लॉक हो गए। उन्होंने बाइक सवार से बात करने के लिए खिड़की का शीशा नीचे किया था। वे उसी से कूदकर बाहर आए। इसके पहले कि वे कुछ कर पाते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। पुलिस के अनुसार विनोद कुमार शंकरनगर के रहने वाले हैं। वे अपने दोस्त मिलने दुर्ग गए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी गाड़ी लॉकडाउन के दौरान पूरे समय खड़ी रही। वे पहली बार दुर्ग अपने दोस्त से मिलने कार लेकर गए थे। अनुमान है कि किसी वजह से शार्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/doors-locked-after-fire-in-moving-car-driver-saved-life-by-jumping-from-window-127965847.html
एक टिप्पणी भेजें