रविवि के फाइनल सेमेस्टर में हुए पास फिर भी सैकड़ों छात्रों के रिजल्ट अटके

पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की पिछली सेमेस्टर परीक्षा में शामिल सैकड़ों छात्रों के रिजल्ट अटके हैं। इनमें से अधिकांश फाइनल सेमेस्टर के छात्र हैं। यह परीक्षा पास करने के बाद भी उनके नतीजे जारी नहीं हुए हैं। इसकी मुख्य वजह है इनका एटीकेटी क्लियर नहीं होना। इसलिए अब एटीकेटी की परीक्षा जल्द आयोजित करने की मांग की जा रही है।
छात्रों का कहना है कि फाइनल सेमेस्टर में जिन विषयों की परीक्षा दी उसमें पास बताया जा रहा है। लेकिन रिजल्ट में विद-हेल्ड लिखा है। इसे जारी नहीं किया गया है। विवि के अफसरों ने बताया कि एटीकेटी क्लियर नहीं होने की वजह से रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। पिछले सेमेस्टर के कोई-कोई विषय में छात्र फेल हुए हैं, इसलिए उन्हें एटीकेटी मिला है। जिस विषय में फेल हुए हैं उसमें जब तक पास नहीं होंगे तब तक फाइनल सेमेस्टर का रिजल्ट जारी नहीं होगा। एटीकेटी के लिए परीक्षा जनवरी में आयोजित की जा सकती है। गौरतलब है कि मई-जून में इस साल होने वाली सेमेस्टर परीक्षा पर कोरोना का असर पड़ा। इसकी वजह से परीक्षाएं देर से शुरू हुई। देरी के अलावा इसका पैटर्न भी बदला। नए पैटर्न में हुई परीक्षा से छात्रों को राहत मिली। इसके तहत ऑनलाइन पेपर भेजे गए। घर बैठे छात्रों ने परीक्षा दी। इसलिए सेमेस्टर कक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्र पास हुए। इस बार अधिकांश सेमेस्टर कक्षाओं का रिजल्ट 90 प्रतिशत से अधिक रहा है।

पूरक परीक्षा का आयोजन भी जल्द
रविवि की वार्षिक परीक्षा इस बार दो तरीके से हुई। मार्च में कुछ दिन परीक्षाएं केंद्र में आयोजित की गई। जबकि कोरोना की वजह से बाद में परीक्षाएं स्थगित की गई। यह परीक्षा दोबारा सितंबर में हुई। इसका स्वरूप भी बदला। छात्रों ने घर से परीक्षा दी। जिन विषयों की परीक्षा केंद्र में हुई। उसमें पूरक आने वाले छात्रों के लिए परीक्षा जल्द होगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है।

वार्षिक परीक्षा के नतीजे लगातार जारी किए जा रहे हैं। पिछले बरसों की तुलना में इस बार रिजल्ट जरूर बेहतर है। लेकिन इस बार भी कई छात्र फेल हुए हैं। जबकि कई छात्रों को पूरक मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Results of hundreds of students still pass in Ravi's final semester


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/results-of-hundreds-of-students-still-pass-in-ravis-final-semester-128014567.html

Post a Comment

और नया पुराने