मुंगेली में मारुति की मेंटेनेंस वर्कशॉप में देर शाम लगी आग; दो कर्मचारी झुलसे, फर्नीचर भी जले

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में बुधवार देर शाम मारुति की मेंटेनेंस वर्कशॉप में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कर्मचारियों के साथ मिलकर आधे घंटे में आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसा गैस रिसाव के चलते हुआ है। हादसा जराहागांव थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बरेला गांव में मारुति की मेंटेनेंस वर्कशॉप है। बुधवार देर शाम शॉप में गाड़ियों में बाइंडिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान गैस रिसाव हुआ और उसमें आग पकड़ ली। गैस में आग पकड़ते ही इतनी तेजी से फैली की वर्कशॉप में आसपास रखी सभी चीजों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान वहां काम कर रहे दो कर्मचारी भी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।

दूसरी बार आग लगने की घटना हुई, गैस रिफिलिंग का भी आरोप
आग लगते ही सभी कर्मचारी वहां से भाग गए। इसके बाद फिर हिम्मत कर आए और वहां रखा सामान हटाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। आग से अभी नुकसान का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि वर्कशॉप में आग लगने की यह दूसरी घटना है। वहीं लोगों का आरोप है कि वर्कशॉप में गैस रिफिलिंग का भी काम होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के मुंगेली में मारुति की मेंटेनेंस वर्कशॉप में देर शाम आग लग गई। बताया जा रहा है कि गैस रिसाव के कारण आग लगी थी।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/maruti-maintenance-workshop-gas-leakage-and-fire-accident-updates-from-chhattisgarh-mungeli-128046758.html

Post a Comment

और नया पुराने