छत्तीसगढ़ के जांजगीर की एक युवती को सोशल मीडिया का प्यार भारी पड़ गया। मध्य प्रदेश के रहने वाला युवक पहले घुमाने के बहाने युवती को बिलासपुर लेकर आया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। इसके बाद युवती ने सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, जांजगीर निवासी 24 साल की युवती की करीब 3 साल पहले फेसबुक पर मध्य प्रदेश के एक युवक रोहित से दोस्ती हुई थी। रोहित ने खुद को इंदौर का व्यापारी बताया। दोनों के बीच बात बढ़ी तो रोहित ने युवती से प्यार का इजहार किया और शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने उसके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। इसके बाद रोहित उससे मिलने के लिए जांजगीर पहुंच गया।
युवती ने शादी का दबाव बनाया तो कॉल रिसीव करना बंद किया
आरोप है कि रोहित ने युवती को बिलासपुर घुमाने का झांसा दिया और अपने साथ लेकर सिरगिट्टी पहुंच गया। यहां एक मकान में उससे संबंध बनाए। इसके बाद अक्सर ही युवती को लेकर रोहित यहां पहुंचता और दुष्कर्म करता। युवती का आरोप है कि जब उसने रोहित पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो वह मुकर गया। युवती का कॉल रिसीव करना भी बंद कर दिया। परेशान होकर अब मामला दर्ज करा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/facebook-love-chhattisgarh-janjgeer-woman-rape-by-indore-man-on-pretext-if-marriage-in-bilaspur-128001749.html
एक टिप्पणी भेजें