छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक युवक की हत्या कर उसका शव सड़क पर फेंक दिया गया। युवक सोमवार दोपहर को अपने घर से निकला था। इसके बाद मंगलवार सुबह उसका शव हाईवे पर पड़ा मिला। युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मंगलवार सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली कि पुश्नार के पास नेशनल हाईवे पर एक शव पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई। उसकी पहचान डिंडोरी गांव निवासी मीठू वेक्को के रूप में हुई है। मीठू पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई और शव को सड़क किनारे लाकर फेंक दिया गया।
परिजनों को सुबह युवक के मौत की खबर मिली
पूछताछ में पता चला है कि युवक सोमवार दोपहर को किसी काम से घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। काफी देर होने के और नक्सल इलाके के कारण परिजन भी चिंतित थे। इस बीच सुबह उसका शव मिलने की सूचना आई। भैरमगढ़ थाने के टीआई अमोल खोलको ने बताया कि हत्या के कारण सामने नहीं आ सका है। युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/bijapur-murder-case-update-young-man-killed-dead-body-thrown-in-highway-127991998.html
एक टिप्पणी भेजें