तीन सिस्टम ने रोकी थी ठंड, अब गिरने लगेगा रात का पारा

जम्मू-कश्मीर में बने पश्चिम विक्षोभ, खाड़ी में बने निवार व बुरेवी तूफान के कारण प्रदेश में ठंड कम हो गई थी। आसमान साफ होने के बाद शुक्रवार से रात में तापमान कुछ गिरने लगा है। साेमवार की रात न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। शनिवार की रात ठंडी थी और तापमान 14.7 डिग्री पर पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आएगी। हालांकि अभी राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा है। रायपुर का तापमान 31.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। बाकी जिलों में भी दिन का तापमान एक से तीन डिग्री ज्यादा है। वहीं रात का तापमान भी कहीं पर एक डिग्री ज्यादा व दुर्ग में सबसे कम है। सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर का 11.2 डिग्री रहा। हालांकि यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था।

तूफानों का प्रदेश में बहुत ज्यादा असर नहीं हुआ, लेकिन इससे दिन और रात का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक हो गया था। लेकिन पिछले चार-पांच दिन से रात के तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बुरवी तूफान के बाद फिलहाल खाड़ी में कोई सिस्टम नहीं है। इससे मौसम शुष्क रहेगा और दिन-रात का तापमान गिरेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three systems stopped the cold, now the night will fall


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/three-systems-stopped-the-cold-now-the-night-will-fall-127991391.html

Post a Comment

और नया पुराने