मॉडल टाउन में ईएसआईसी अस्पताल के बने गोंडवाना समाज के चबूतरे को तोड़ने से समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।
उनका कहना है कि समाज का चबूतरा सालों से स्थापित है। इस संबंध में पहले ही निगम से लेकर प्रशासन के तमाम आला अधिकारियों को अवगत करा दिया गया। इसके बाद भी उसे अवैध करार देकर तुड़वा दिया गया।
वेदवती मंडावी ने बताया कि इस घटना से समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। इसके चलते विरोध स्वरूप शनिवार को चबूतरे के पास एकत्रित होकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/news/people-of-gondwana-community-will-pay-tribute-to-the-platform-128028130.html
एक टिप्पणी भेजें