इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के रायपुर चैप्टर ने काेरबा में ऑनलाइन माध्यम से एक शिक्षा केंद्र शुरू करने वर्चुअल एमओयू किया है। इससे जिले के युवाओं को अब अपने ही शहर में रायपुर के विशेषज्ञों से इस विषय की शिक्षा व कंपनी सचिव कोर्स के लिए पंजीयन की सुविधा मिलेगी। कोरबा में ही यह सुविधा शुरू होने से यहां के युवाओं को इस कोर्स के लिए अब बड़े शहरों में जाने मजबूर नहीं होना पड़ेगा। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) की ओर से विभिन्न जिलों में इस प्रकार के स्टडी सेंटर खोलने की योजना बनी है। ऑनलाइन माध्यम से आईसीएसआई के रायपुर चैप्टर की ओर से केएन काॅलेज में स्टडी सेंटर व आईसीएस लाइब्रेरी योजना के क्रियान्वयन के लिए वर्चुअल एमओयू में हस्ताक्षर किया गया है। इसका आयोजन आईसीएसआई के वाइस चेयरमैन पवन चांडक के आतिथ्य में किया गया। । इस आयोजन में कंपनी सेक्रेटरी रायपुर के चेयरपर्सन राधा बंसल (अध्यक्ष आईसीएसआई रायपुर), शेंकी संतिनी, शरद कंकाणी सचिव आईसीएसआई, प्रफुल्ल कुमार दास शामिल हुए। यह एमओयू केएन काॅलेज के प्राचार्य सतीश कुमार शर्मा व चेयरमैन एवं डायरेक्टर राजेश गुप्ता की उपस्थिति में हुआ।
उच्च शिक्षण संस्थाओं से शैक्षणिक संबंध
जिन शहरों में आईसीएसआई के कार्यालय नहीं हैं, वहां के छात्रों के लिए दूरी की समस्या कम करने के लिए आईसीएसआई की ओर से स्टडी सेंटर की शुरुआत की जा रही है। इसका उद्देश्य आईसीएसआई व अन्य उच्च शिक्षण संस्थाओं के बीच एक संबंध बनाए रखन है।
कोराना काल में ऑनलाइन ही मिलेगा मार्गदर्शन
कोरोना संक्रमण की स्थिति समान्य होने तक यह केंद्र ऑनलाइन ही संचालित होगा। कंपनी सचिव की पढ़ाई के साथ कोर्स से जुड़ने वाले युवाओं को केएन काॅलेज के आईसीएसआई स्टडी सेंटर के साथ आईसीएस लाइब्रेरी योजना का भी लाभ मिलेगा। इससे युवाओं को अपने शहर में पढ़ाई का अवसर मिलेगा।
पंजीयन के साथ क्लास रूम टीचिंग: केएन कालेज के प्राचार्य सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि इस काॅलेज में कोरबा के पहले स्टडी सेंटर की शुरुआत की जा रही। यह स्टडी सेंटर कोरबा समेत आसपास के विद्यार्थियों के लिए पंजीयन के साथ-साथ क्लास रूम टीचिंग की सुविधा भी प्रदान करेगा और इस कोर्स से जुड़ी अन्य जानकारियां भी उपलब्ध कराएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/korba/news/online-education-of-cs-will-start-in-kn-college-of-the-city-128035362.html
एक टिप्पणी भेजें