छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बुधवार देर रात दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। दोनों ग्रामीणों का शव गांव के पास ही पड़ा मिला है। नक्सलियों ने ग्रामीणों पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है। हालांकि घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने कमानार के हपकापारा और गायतापारा के रहने वाले सन्नू उईका और सुनील उईका की हत्या की है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों को बुधवार देर रात घर से ही उनको अगवा कर ले गए थे। इसके बाद धारदार हथियार से मार डाला। हत्या के बाद दोनों के शवों को गांव के पास ही फेंक दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-villager-killed-by-naxalites-in-bijapur-127974540.html
एक टिप्पणी भेजें