ऑटो का नंबर प्लेट व रंग बदलकर चला रहा था। पुलिस ने चोर को गाड़ी सहित पकड़ लिया। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। 10 नवंबर 2019 की रात को तिफरा यदुनंदन नगर निवासी संदीप सिंह परिहार का स्कूल के पास से ऑटो चोरी चला गया था। उसने चकरभाटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को सूचना मिली कि उक्त ऑटो को चकरभाठा में रहने वाला रामकुमार उपाध्याय पिता राजाराम उपाध्याय रंग और नंबर प्लेट बदलकर चला रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने रामकुमार उपाध्याय को बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने चोरी करना कबूल लिया। पुलिस ने रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/the-thief-was-driving-by-changing-the-color-and-number-plate-of-the-auto-the-police-caught-the-accused-128071773.html
एक टिप्पणी भेजें