अंबिकापुर में शराब के नशे में भिड़ गए दो भाई, बड़े ने चाकू मारकर छोटे की जान ले ली

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शराब के नशे में बुधवार देर रात दो भाई आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि बड़ा भाई घर के अंदर से चाकू लेकर आया और छोटे को मारकर भाग गया। शोर सुनकर परिजन बाहर निकले और घायल को अस्पताल ले गए, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छोटे भाई की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने 12 घंटे बाद आरोपी को धर दबोचा।

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर क्षेत्र के चिरकोमा हर्राटोला गांव निवासी बलवंत कोरवा (38) गांव में ही रहने वाले अपने बड़े भाई सकरा कोरवा से मिलने के लिए बुधवार रात उसके घर गया था। बलवंत ने उसे आवाज देकर बाहर बुलाया। इस दौरान सकरा शराब के नशे में था। बाहर आकर दोनों भाई बैठकर आग सेंकने लगे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया।

परिजन घर से बाहर आए तो बलवंत खून से लथपथ पड़ा था
आरोप है कि विवाद के बाद बड़ा भाई सकरा गुस्से में घर के अंदर चला गया और चाकू लेकर लौटा। बाहर आग सेंक रहे छोटे भाई बलवंत के पेट में चाकू से वार कर दिया। चीख सुनकर परिजन घर के बाहर आए तो बलवंत खून से लथपथ पड़ा था। रात में ही उसे बलरामपुर जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। बलवंत की पत्नी शिव मनिया की शिकायत पर पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जरा सी बात को लेकर हुए विवाद में शराब के नशे में धुत बड़े भाई ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-man-murder-by-his-brother-in-ambikapur-127998698.html

Post a Comment

और नया पुराने