बिल्हा पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी ने ट्रैफिक थाने के पास चलती बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक में सवार दो लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। सीएमडी कॉलेज के सामने रहने वाले जावेद उल्ला सिद्धिकी पिता एसबी सिद्धिकी 42 वर्ष गाड़ी खरीदी बिक्री का काम करते हैं। शुक्रवार 4 दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे अपने दोस्त यासिब खान ऊर्फ जुगनू के साथ बाइक से ईदगाह चौक की ओर जरूरी काम से जा रहे थे। ट्रैफिक थाना के पीछे पहुचे थे इसी दौरान बिल्हा पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे दोनों को चोंटे आई। घटना के बाद जावेद उल्ला ने मोबाइल से फोन कर यासिब के भाई जानी को घटना की जानकारी दी तो वह घटनास्थल पर आकर इलाज के लिए अपनी गाड़ी से अस्पताल दोनों को अस्पताल ले गया।
बिलासपुर में प्राथमिक इलाज के बाद याकूब खान को रायपुर रेफर कर दिया। उनकी पैर की हड्डी टूट गई है और कमर में भी गंभीर चोंटे आई है। वर्तमान में रायपुर के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इधर बिल्हा पुलिस की पेट्रोलिंग को ड्राइवर घटना के बाद लेकर भाग निकला। जावेद उल्ला ने सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/police-patrolling-car-hit-the-bike-near-the-police-station-127983606.html
एक टिप्पणी भेजें