दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित कैबिनेट में शामिल नहीं हो पाए छत्तीसगढ़ के दिग्गज मंत्री टीएस सिंहदेव और अमरजीत भगत, कोहरे ने रोकी उड़ान

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के आज दो वर्ष पूरे हो गए। सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। मुख्यमंत्री निवास में हो रही बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य, पंचायत, ग्रामीण विकास और वाणिज्यिक कर मंत्री टीएस सिंहदेव और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ही शामिल नहीं हो पाए।

बताया जा रहा है दोनों मंत्रियों को आज सुबह 9 बजे से अम्बिकापुर से रायपुर के लिए उड़ान भरना था। तय कार्यक्रम के मुताबिक दोनों को सुबह 10 बजे तक रायपुर पहुंच जाना था। सुबह 11 बजे तक उन्हें मुख्यमंत्री निवास पहुंचने की योजना थी।

सरगुजा में भारी कोहरे की वजह से हेलिकॉप्टर समय से उड़ान नहीं भर पाया। दोनों ने मौसम के साफ होने का इंतजार किया। करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी। दोपहर बाद 1.25 बजे तक दोनों मंत्रियों को लेकर रायपुर पुलिस लाइन स्थित हैलिपैड पर उतरा। उधर मुख्यमंत्री निवास में 11.30 बजे से बैठक शुरू हो चुकी थी।

बैठक शुरू होने से पहले वहां पहुंचे मंत्रियों ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी। बाद में सभी लोग कैबिनेट की बैठक के लिए पहुंचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कैबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को बधाई दी। इसमें टीएस सिंहदेव और अमरजीत भगत शामिल नहीं हो पाए।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/ts-singhdev-and-amarjeet-bhagat-could-not-join-cabinet-held-on-second-anniversary-fog-halted-flight-128022122.html

Post a Comment

और नया पुराने