छत्तीसगढ़ के मुंगेली में सोमवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। युवक ने पहले टंगिये से महिला के सिर पर कई वार किए, फिर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। दोनों के बीच खाना खाने के दौरान जरा सी बात पर विवाद हुआ था। मामला पथरिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
साकेत पुलिस चौकी के ग्राम पंचायत परसिया निवासी प्रदीप टंडन (24) और उसकी पत्नी नंदनी (19) में सोमवार को खाना खा रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ी कि युवक ने पास में रखी टंगिया उठाकर पत्नी नंदनी के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए।
दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी
बताया जा रहा है कि नंदनी सिर से खून निकलने पर बचकर भागने लगी तो प्रदीप ने टंगिये से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद वहीं बैठा रहा। कुछ देर बाद लोगों को घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि प्रदीप सनकी है। दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने महिला के घरवालों को सूचना दे दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-man-beheads-wife-in-mungeli-patharia-area-127988509.html
एक टिप्पणी भेजें