उत्तर-पूर्वी हवाओं से गिरेगा पारा, मैदानी इलाकों में एक-दो दिन बाद बढ़ेगी ठंड

हवा की दिशा बदलने की वजह से राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बुधवार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ा, यानी ठंड में हल्की कमी आई है। बुधवार को प्रदेश में दुर्ग को छोड़कर कहीं भी शीतलहर के हालात नहीं थे। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को फिर प्रदेश में उत्तर-पूर्व से हवा आने लगेगी। इससे सरगुजा और बिलासपुर में कल रात से ही शीतलहर चल सकती है। मैदानी इलाकों और बस्तर में एक-दो दिन बाद ठंड बढ़ने के आसार हैं।

प्रमुख स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
रायपुर 28.3 11.2
बिलासपुर 27.2 9.8
अंबिकापुर 21.8 7.3
जगदलपुर 28.2 7.1
दुर्ग 29.8 7.6


सेहत पर भी असर
ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। खासकर बच्चों व बुजुर्गाें में मौसमी बीमारी बढ़ रही है। इसके कारण अंबेडकर अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में फ्लू व वायरल फीवर के मरीज बढ़ गए हैं।

रात का पारा आज से गिरेगा
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार 24 दिसंबर को संभागों में रात का पारा गिरेगा। 25 या 26 दिसंबर से एक दो पैकेट में शीतलहर चलने की संभावना है। ऐसा बिलासपुर और सरगुजा के अधिकांश हिस्से में हो सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mercury will fall due to northeast winds, cold will increase in plains after one or two days


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/mercury-will-fall-due-to-northeast-winds-cold-will-increase-in-plains-after-one-or-two-days-128046361.html

Post a Comment

और नया पुराने