कुम्हारी पुलिस ने पहली बार दुष्कर्म के आरोपी को संरक्षण देने वाले दंपत्ति को बेमेतरा से शनिवार को गिरफ्तार किया है। टीआई आशीष यादव ने बताया कि कुम्हारी निवासी 17 वर्षीय नाबालिग निजी कंपनी में नौकरी करती थी। आरोपी राजाबाबू नाबालिग का अपहरण करके अपनी बुआ के लड़के ललित देशमुख के घर पर ले गया। यहां आरोपी ने नाबालिग के साथ शादी करने का झांसा देकर ज्यादती की। इसके बाद दोनों को बेमेतरा से पकड़ लिया। आरोपी राजाबाबू के निशानदेही पर पुलिस ने उसके बुआ के लड़के ललित और उसकी पत्नी पूजा को भी गिरफ्तार कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/news/the-police-arrested-the-couple-who-gave-protection-to-the-accused-of-raping-a-minor-128057061.html
एक टिप्पणी भेजें