छत्तीसगढ़ के कांकेर में बुधवार को BSF के एक जवान ने खुदकुशी कर ली। उसका शव सुबह कैंप में ही फंदे से लटका मिला है। जवान के खुदकुशी करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामला अंतागढ़ क्षेत्र का है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, केरल के वायनाड निवासी स्वराज पीएल चौथी बटालियन BSF में तैनात थे। उनकी पोस्टिंग नक्सल प्रभावित अंतागढ़ के कोयलीबेड़ा कैंप में थी। सुबह जब साथी जवान कैंप के अंदर पहुंचे तो स्वराज का शव फंदे से लटका हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि जवान मानसिक रूप से तनाव में था। हालांकि पुष्टि नहीं हुई है।
40 दिन में 4 जवान कर चुके हैं खुदकुशी
छत्तीसगढ़ के बस्तर में पिछले 40 दिनों में 4 जवानों ने मौत को गले लगाया है। अभी तक किसी भी जवान की खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ज्यादातर को मानसिक रूप से परेशानी के कारण आत्महत्या की बात कही जा रही है। नक्सल मोर्चे पर तैनात जवान पहले भी खुदकुशी करते रहे हैं।
- 9 दिसंबर : कांकेर में BSF जवान ने फंदा लगाकर जान दे दी।
- 29 नवंबर : बीजापुर में नक्सल मोर्चे पर तैनात पुलिस कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी
- 29 नवंबर : सुकमा में CAF कांस्टेबल ने भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।
- 31 अक्टूबर : सुकमा में CRPF जवान ने खुद को गोली मार ली थी। जवान कुछ दिन पहले ही छुट्टियों से लौटकर आया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/bsf-jawan-commits-suicide-by-hanging-himself-in-chhattisgarh-kanker-127994986.html
एक टिप्पणी भेजें