राजनांदगांव में NRI ने झूठ बोलकर शहीद की बहन से की शादी, जांच में निकला दो बच्चों का पिता; मामला पहुंचा थाने

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक NRI ने झूठ बोलकर शहीद की बहन से शादी कर ली। NRI युवक पहले से शादीशुदा है। आरोप है कि उसने शहीद की बहन और माता-पिता से रुपए भी ठगे। युवती ने शिकायत की है कि उसका शारीरिक शोषण भी किया गया है। घटना जिले के जंगलपुर गांव की है। मामले में अब डोंगरगांव पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी NRI को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

तीन दिन में ही टूटी शादी
जंगलपुर के रहने वाले CRPF जवान पूर्णानंद साहू 10 महीने पहले बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। 21 नवंबर को शहीद की बहन से शादी के लिए अर्जुनी निवासी शैलेंद्र साहू ने प्रस्ताव भेजा। शैलेंद्र अमेरिका में रहता है, वहां बिजनेस करता है। शहीद के परिवार को रिश्ता पसंद आया। बात पक्की हो गई। पांच दिन पहले 9 दिसंबर को सामाजिक रीति रिवाज से शादी हुई। 13 तारीख को लड़की के घरवालों को पता चला कि शैलेंद्र पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

तस्वीर आरोपी दूल्हे शैलेंद्र की है। इसका परिवार युवती के गांव के पास ही अर्जुनी में रहता है।

हड़बड़ी में की शादी और रुपए भी ऐंठे
लड़की के जीजा नरोत्तम ने बताया कि रिश्ता आने के बाद सबकुछ जल्दबाजी में तय हुआ। लड़के को देखने के बाद परिवार ने सोचने के लिए थोड़ा वक्त मांगा तो लड़के के पिता हीरा लाल साहू और परिवार के अन्य लोग नाराज हो गए। ऐसे में रिश्ता तय करना पड़ा। शैलेंद्र और उसके परिवार ने टीवी, सोफा, वॉशिंग मशीन, सोने की अंगूठी और चेन की मांग की जिसे लड़की वालों ने पूरा किया।

ऐसे हुआ खुलासा
युवती चूंकि शहीद की बहन थी। ऐसे में CRPF के नियमों के मुताबिक शहीद के बच्चों या भाई-बहन की शादी में फोर्स की तरफ से सहायता राशि दी जाती है। इसके तहत परिवार ने लड़की की शादी के बारे में CRPF अफसरों को बताया। अफसरों ने लड़के की जानकारी मांगी। CRPF ने जब युवक के पासपोर्ट की जांच करवाई तो वो शादीशुदा निकला। अमेरिकी महिला से उसने पहले ही शादी कर ली थी। जब शहीद के परिजनों ने दबाव बनाया तो युवक ने शादीशुदा होने की बात कबूली।

बारात 9 दिसंबर को शहीद के घर पहुंची थी। इसमें 11 बैल गाड़ियां शामिल थीं।

बैलगाड़ी में इस वजह से आई थी बारात
शैलेंद्र ने बातचीत में खुद को काफी मॉडर्न विचारों वाला बताया। शहीद की बहन से शादी करने की वजह से वह चर्चा में आ गया। इसके बाद वह बैलगाड़ी से बारात लेकर शादी करने पहुंचा। ऐसा इस वजह से क्योंकि शहीद पूर्णानंद की भी शादियों की तैयारी में परिवार लगा हुआ था। पूर्णानंद अक्सर खुद की बारात बैलगाड़ी पर निकालने की बात कहते थे। उसी इच्छा को पूरा करने के लिए बारात बैलगाड़ी पर आई। मगर अब असलियत सामने आने के बाद परिवार पूरी तरह से टूट चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर राजनांदगांव की है। शहीद की बहन और उनका परिवार मामले के खुलासे के बाद परेशान है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/nri-man-married-to-chhattisgarh-rajnandgaon-martyrs-sister-by-cheating-128011602.html

Post a Comment

और नया पुराने